इस पोस्ट में हम हिंदी वर्णमाला【Hindi Varnamala】के विषय में जानेंगे। किंतु हिंदी वर्णमाला को समझने से पहले, वर्णमाला क्या होती है, यह समझ लेना आवश्यक है। इसलिए आइये सबसे पहले हम वर्णमाला के बारे में संक्षिप्त पुनरावलोकन करते हैं। जैसा कि हम जानते हैं, भाषा भावों और विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। भाषा के दो रूप होते हैं- लिखित भाषा और मौखिक भाषा । भाषा का मौखिक रूप वह होता है जिसके माध्यम से हम बोलकर हम अपनी बात दूसरों तक पहुँचाते है। भाषा का दूसरा रूप है- लिखित भाषा। भाषा के लिखित रूप के अंतर्गत हम कागज अथवा अन्य किसी माध्यम पर लिखकर विचार-विनिमय करते हैं। मित्रों! दुनिया की कोई भी सुुविकसित भाषा हो, उसे लिखने के लिए एक लिपि होती है जिसमें कुछ निश्चित और सर्वमान्य प्रतीकों अथवा चिह्नों का उपयोग किया जाता है। इन चिह्नों या प्रतीकों को ही वर्ण कहते हैं जो उस भाषा की ध्वनियों को व्यक्त करने का माध्यम होते हैं। इन्हीं चिह्नों अर्थात् वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है जो भाषा के लिखित रूप का प्रतिनिधित्व करती है। वर...
हिंदी भाषा, साहित्य, कविता, कहानी, गीत- गजल, शेर-शायरी व विविध जनोपयोगी सामग्री। हिन्दी के नए साहित्यकारों के लिए सहज सुलभ मंच।